धर्मलोकल न्यूज़
मैहर नवरात्रि मेला: सुबह 4 से 11 बजे तक 75 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां शारदा के दर्शन
प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं को सुगमता से हुए दर्शन, मेला व्यवस्था के लिए जारी किए गए आवश्यक संपर्क नंबर

- मैहर। शारदीय नवरात्रि मेले के दौरान मां शारदा देवी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 11 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से 11 बजे तक 75 हजार से अधिक दर्शनार्थियों ने मां शारदा के दर्शन किए। प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन प्राप्त हुए।
नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता और मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आवश्यक संपर्क नंबर भी जारी किए हैं।
मेला व्यवस्था के लिए आवश्यक संपर्क सूत्र
– पुलिस मेला कंट्रोल रूम: 75876 47600
– जल एवं विद्युत व्यवस्था प्रभारी: 70247 71106
– शौचालय एवं सफाई व्यवस्था प्रभारी: 62649 85082
– अन्य समस्त व्यवस्था प्रभारी: 94251 74238
– मंदिर व्यवस्था प्रभारी: 83197 13133
प्रशासन की ओर से जारी इन संपर्क नंबरों के माध्यम से श्रद्धालु मेले के दौरान संबंधित व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं या आवश्यक सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं।
जय मां शारदा!




