जैव विविधता संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर जोर देंगी प्रिया प्रभात द्विवेद
पंचायत स्तर पर प्राकृतिक धरोहर को सहेजने की कार्ययोजना पर रहेगा फोकस
मैहर। जैव विविधता का संरक्षण केवल अभियान नहीं बल्कि भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य के साथ जनपद पंचायत मैहर की सदस्य एवं जैव विविधता समिति की सभापति श्रीमती प्रिया प्रभात ने पंचायत स्तर पर प्रकृति संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दे रही हैं। उनकी प्राथमिकता गांवों में स्थानीय पेड़-पौधों औषधीय वनस्पतियों पक्षियों वन्यजीवों और पारंपरिक जलस्रोतों की पहचान कर उनके संरक्षण के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार करने की रहेगी। इसके साथ ही ग्रामीणों को प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के प्रति जागरूक करने और संरक्षण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
श्रीमती द्विवेदी की पहल का उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण को केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर ग्राम विकास की प्राथमिकताओं से जोड़ना है। इसके लिए महिलाओं युवाओं किसानों और विद्यार्थियों की सहभागिता महत्वपूर्ण होगी। स्थानीय ज्ञान और प्राकृतिक विरासत को सहेजने के सामूहिक प्रयास पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में सहायक साबित हो सकते हैं।
प्रिया प्रभात द्विवेदी का जोर प्रकृति संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी विकसित करने पर है ताकि मैहर जनपद क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा सुरक्षित रहे और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण मिल सके।





