https://ajoobaexpressnews24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

दुल्हन की तरह सज कर तैयार हुई मां शारदा की धार्मिक नगरी मैहर, कलेक्टर-एसपी ने संभाला मोर्चा

दुल्हन की तरह सज कर तैयार हुई मां शारदा की धार्मिक नगरी मैहर

मैहर।* विश्व प्रसिद्ध मां शारदा की धार्मिक नगरी मैहर कल से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रि मेले के लिए दुल्हन की तरह सजकर तैयार हो चुकी है। मां के भक्त एक झलक पाने के लिए लालायित हैं। आज रात्रि से ही बढ़ने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर पुलिस और जिला प्रशासन ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो इस बार 650 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और 2 ड्रोन कैमरों से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी।

देश के अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों की तर्ज पर इस नवरात्रि से मैहर में भी मां शारदा का महा भोग प्रसाद और पानी का बॉटल भक्तों के लिए उपलब्ध होगा। शुद्ध बेसन और देसी घी से बने लड्डू का काउंटर शारदा समिति की ओर से जगह जगह लगाया जाएगा, जिसमें 250 ग्राम लड्डू की कीमत 150 रुपए निर्धारित की गई है। यह प्रसाद संपूर्ण मंदिर परिक्षेत्र में उपलब्ध रहेगा।

मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कमियां पाए जाने पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने पत्रकारों के साथ बैठक कर सुझाव भी लिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उन्हें परेशान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सीढ़ी मार्ग, रोपवे और समिति की वैन से ही मां के दर्शन के लिए जाएं, पहाड़ी के खतरनाक रास्तों का उपयोग न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!