क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

सतना में दर्दनाक घटना: पति की मौत के छह घंटे बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम

सतना में दर्दनाक घटना:

मैहर/ सतना। मध्यप्रदेश के सतना में एक ही परिवार से जुड़ी दो मौतों की दुखद खबर सामने आई है। कोलगवां थाना क्षेत्र की बांधवगढ़ कॉलोनी स्थित मिहानी पुरम में शनिवार को प्रॉपर्टी ब्रोकर ओम सोनेजा (55) का निधन हो गया। बताया गया कि उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई।

पति के निधन से पत्नी मनीषा सोनेजा (52) को गहरा सदमा पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार, वह अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ीं और शाम करीब सात बजे उनका भी निधन हो गया। इस तरह महज छह घंटे के अंतराल में पति-पत्नी दोनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

इस हृदयविदारक घटना से कॉलोनी में शोक का माहौल है। जिस परिवार में कभी खुशियां गूंजती थीं, वहां अचानक मातम छा गया। घटना ने परिचितों और क्षेत्रवासियों को भी भावुक कर दिया।

भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏

ईश्वर दिवंगत ओम सोनेजा एवं मनीषा सोनेजा की आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति। 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!